फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बुलंदशहर के पुल हादसे में सस्पेंड होंगे दो इंजीनियर, फर्म ब्लैकलिस्टेड

Fri, 05 Apr 2024 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मामले में फर्म के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर और चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में पुल के गर्डर गिरने के मामले में संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग की अनुमति से जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड होंगे। प्रोजेक्ट मैनेजर और चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुलंदशहर की स्याना विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के ऊपर पुल बन रहा है। ये पुल अमरोहा को बुलंदशहर से जोड़ेगा। 29 मार्च की रात निर्माणाधीन पुल के तीन गर्डर नीचे गिर गए थे। हादसे की जांच के लिए पीडब्लूडी के प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था।

समिति ने जांच की और पाया कि ठेकेदार ने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया है और नियमों को ताक पर रखकर पुल का निर्माण कराया जा रहा था। इसी वजह से हादसा हो गया। 
विज्ञापन


समिति ने फर्म एडीकान कंक्रीट एलएलपी को भविष्य में किसी भी टेंडर में हिस्सा न लेने के लिए तीन साल के लिए डिबार कर दिया। फर्म को ब्लैक लिस्ट कर एफआईआर कराने की कार्रवाई सेतु निगम करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें