फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता के घर के बाहर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-एक में सोमवार रात दबंगों ने अधिवक्ता यश राज शुक्ला के घर के बाहर असलहे से फायरिंग की। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी भाग निकले। अलीगंज पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यश राज का आरोप है कि रात 9:30 बजे उनके घर के बाहर सृष्टि अपार्टमेंट निवासी नीलेश सिंह बाइक से तीन साथियों के साथ पहुंचा। आरोपी ने उन्हें बाहर निकलने के लिए कहा। विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। घटना से इलाके में दहशत हो गई। यश ने पुलिस को सूचना दी। इस पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यश राज और नीलेश में लेनदेन का विवाद है। केस दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें