फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिविल अस्पताल में आठ बेड की एचडीयू यूनिट शुरू होगी

विज्ञापन
सिविल अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल में आठ बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) बनेगी। इसका प्रस्ताव करीब दो साल पहले बना था। शासन ने इसके लिए अब बजट जारी किया है। इससे निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब तीन हजार से चार हजार मरीज आते हैं। इसमें बर्न के भी मरीज भर्ती होते हैं। अस्पताल में 30 बेड की इमरजेंसी भी है, जहां रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। सिविल में करीब दो साल से 25 बेड के एचडीयू का प्रस्ताव पास हुआ था। नक्शे को लेकर दिक्कत थी। अब शासन ने आठ बेड की एचडीयू यूनिट शुरू करने के लिए बजट जारी किया है। यूनिट निर्माण के लिए यूपी प्रोजेक्ट काॅर्पोरेशन को कार्यदायी संस्था चुना गया है। सीएमएस डॉ. डीसी पांडेय ने बताया कि आठ बेड की एचडीयू का निर्माण अस्पताल परिसर में जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके बनने से गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें