फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छींटाकशी के विरोध पर फायरिंग, युवक के घर में लगाई आग

Tue, 17 Dec 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छींटाकशी के विरोध पर फायरिंग, युवक के घर में लगाई आग
विज्ञापन
लखनऊ। लड़कियों से छींटाकशी करने के विरोध पर दो दबंगों ने युवक पर फायरिंग कर दी। बाल-बाल बचने पर आरोपियों ने देर रात उनके घर में आग लगा दी। घटना में पीड़ित व परिवार ने किसी तरह जान बचाई। सोमवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना कृष्णानगर इलाके में रविवार की है। गोल्डन सिटी अलीनगर सुनहरा निवासी मनोज मिश्रा के मुताबिक समीम खान और योगेश यादव आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़ और छींटाकशी करते हैं। रात नौ बजे दोनों फिर यही हरकत कर रहे थे। मनोज ने विरोध किया तो आरोपियों ने असलहे से फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर के पास से निकल गई। इसके बाद दोनों ने ईंट से हमला कर दिया। इससे मनोज का सिर फट गया। भीड़ बढ़ने पर दोनों असलहा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

आरोप है कि रात तीन बजे दो दबंगों ने पेट्रोल डाल उनके घर में आग लगा दी। धुएं के घुटन के कारण जब मनोज व उनके परिवार की आंख खुली। शोर सुनकर पड़ोसी घर के बाहर जमा हो गए। किसी तरह मनोज ने आग बुझाई। आगजनी में गृहस्थी का काफी सामान जल गया।

पुलिस की दो टीमें गठित
मनोज की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसीपी कृष्णानगर सौम्या पांडेय के मुताबिक हत्या का प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस और सर्विलांस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें