फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से प्रधान डाकघर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर के पास लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार पूर्वाह्न अचानक धू-धू करके जलने लगा। ट्रांसफार्मर से डाकघर को कनेक्शन लिया गया है। इसके बाद डाकघर में भी आग लग गई। अचानक आग की लपटें देख डाकघर के अधिकारियों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। दमकल के जवानों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने भी पहुंचकर घटना की जांच की। डाकघर के बिजली के उपकरण समेत अन्य सामान जल गया। अफसरों का दावा है कि कोई नुकसान नहीं हुआ। शार्ट सर्किट आग लगने की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रधान डाकघर के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक अचानक लपटें निकलने लगी। इसी ट्रांसफार्मर से डाकघर को कनेक्शन गया है। कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर के साथ डाकघर में आग लग गई। आग से डाकघर में आए ग्राहकों में भगदड़ मच गई। दमकल के जवान और पावर कॉरपोरेशन की टीम पहुंची और आग को बुझा दिया। कंप्यूटर, कई बल्ब, दस्तावेज समेत अन्य सामान जला है। पोस्ट मास्टर गणेश मिश्रा का कहना है कि शार्ट सर्किट के चलते डाकघर में आग लगी थी। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ।
कामकाज ठप, घरों को लौटे ग्राहक
किसी का धन जमा करना था तो किसी को पैसा निकालना था। किसी को प्रधान डाकघर में अन्य कार्य था। पूर्वाह्न 11 बजे की घटना के बाद डाकघर में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। कामकाज के लिए आए लोगों को बैरंग घरों को लौटना पड़ा। ग्राहक दिनेश यादव, आलोक सिंह, विनोद प्रजापति का कहना था कि पैसा जमा करने आए थे। आग लगने की वजह से पैसा नहीं जमा हो पाया और घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर के अंदर की केबल खुलवाई गई
जेई हेमंत कुमार का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। जानकारी होने पर डाकघर में लगी केबल खुलवा दी गई। साथ ही टीम भेजकर घटना की जांच कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें