फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लॉकडाउन के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी बाजार खुले तो खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी। कोरोना से बेखौफ होकर लोग घूमते हुुए दिखाई दिए। खरीदारों के साथ दुकानदारों ने भी ध्यान नहीं दिया। मास्क तक लोग नहीं लगाए थे। बिना मास्क के ही वाहनों से फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे बाजार खुल गए हैं। सुबह से दुकानदारों ने दुकानों को शटर खोले। कोरोना का खतरा होने के बाद भी सामान्य दिनों की तरह ही बाजार में लोग नजर आए। लोग बिना मास्क के बाजार में नजर आए। सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी नहीं किया गया। मोटर साइकिल व ऑटो रिक्शा पर दो दो सवारियों की अनुमति दी गई है, लेकिन ऑटो पर चार से पांच लोग तक बैठकर सड़कों पर नजर आए।
शहर के सुपर मार्केट, सब्जी मंडी, कैपरगंज, घंटाघर, खोयामंडी सहित सभी बाजारों में लोगों को भीड़ रही। कहीं भी कोरोना सुरक्षा के मानकों का पालन दुकानों पर नहीं किया गया। कुछ लोगों को पुलिस ने रोक कर मास्क लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें