फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकभवन में लगी आग से मचा हड़कंप, अफसर व कर्मचारी सीढ़ियों से उतरकर भागे

Thu, 13 Jun 2019 10:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकभवन के सी--ब्लॉक में गुरुवार को आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। भवन के कई तल धुएं से भर गए। भवन में लगे एंटी फायर सेंसर सक्रिय हो गए और पूरी बिल्डिंग में अलार्म बजने लगा। कुछ देर के लिए यहां काम करने वाले कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


अग्निश्मन विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। छानबीन की गई तो पता चला कि यह धुंआ द्वितीय तल पर एक डक्ट में पड़े कूड़े के सुलगने की वजह से फैला है। आनन-फानन में डक्ट खोलकर साफ किया गया। 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि लोकभवन के द्वितीय तल पर काम चल रहा है। इसी तल पर सीवेज और पानी की लाइन के लिए एक डक्ट है, जो खुली थी। इसमें कूड़े इकट्ठा हो गया था। गुरुवार को किसी मजदूर ने बीड़ी पीने के बाद इसमें माचिस की जलती तीली फेंक दी, जिससे डक्ट में पड़ा कूड़ा सुलगने लगा। इसके बाद एसी डक्ट से होते हुए धुआं कई तलों पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


बिल्डिंग से धुआं निकलता देख सूचना अग्निश्मन विभाग को दी गई। कुछ देर के बाद एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि द्वितीय तल पर काम चल रहा है, जहां डक्ट में पड़ा कूड़ा अचानक सुलगने लगा, जिससे धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया था। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। डक्ट को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें