फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्रामीण बच्चों को भी मिलेगी बेहतर शिक्षा, हर ब्लॉक में खुलेंगे दो मॉडल स्कूल

Thu, 13 Jun 2019 07:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
प्रदेश के सभी 822 ब्लॉकों में दो-दो मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक के एक अंग्रेजी और एक हिंदी माध्यम विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


शिक्षकों की पहल और जन सहयोग से मॉडल स्कूल खोलने का प्रयोग सफल होने के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने यह बीड़ा उठाया है। विभाग ने इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) से बजट मांगा है। मॉडल स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। 

बच्चों और शिक्षकों के बैठने के लिए फर्नीचर होगा। पुस्तकालय, बच्चों के खेलने के लिए पार्क और झूले होंगे। खेलकूद के साथ बच्चों के मानसिक विकास की गतिविधियां संचालित होंगी। शुद्ध पेयजल, शौचालय और स्कूल भवन को आकर्षक रूप दिया जाएगा। बच्चों के पोषण पर भी ध्यान दिया जाएगा। विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि  एसएसए से प्रस्ताव मंजूर होते ही कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें