लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच के शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने मंगलवार को जांच कमेटी गठित की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में बनी कमेटी में चीफ फायर ऑफिसर, एडीसीपी साउथ, विद्युत सुरक्षा निदेशालय के उपनिदेशक और उप मुख्य चिकित्साधिकारी शामिल हैं।
जांच के लिए स्टोर रूम और गैलरी सील
सोमवार की रात आग लगने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे थे। वहीं उन्होंने जांच के आदेश दिए थे। जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को अस्पताल के दूसरे तल पर बना स्टोर रूम और गैलरी सील किया गया है। टेक्निकल टीम यहां निरीक्षण करेगी।
कई अफसर भी आएंगे जद में
जांच कमेटी अस्पताल के कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज करेगी। इसमें कई अफसर भी जद आ जाएंगे, क्योंकि एनओसी एक्सपायर हो चुकी है।