लखनऊ। चारबाग क्षेत्र में पूर्व राज्य मंत्री को अवैध रूप से बिजली कनेक्शन देने के मामले में मंगलवार को जीटीआई उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार वर्मा निलंबित कर दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र पांडेय ने जांच के बाद मनोज के निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में मनोज ठाकुरगंज खंड से संबंद्ध रहेंगे। अमर उजाला ने 31 मार्च को जूनियर इंजीनियर के द्वारा बिल्डर के खर्चे पर ट्रांसफार्मर लगाए और लाइन बनाए बिना ही पांच किलो वॉट का व्यावसायिक बिजली कनेक्शन नियमों के विपरीत दिए जाने का खुलासा किया था। इस पर अधीक्षण अभियंता ने तीन सदस्य कमेटी से जांच कराई थी, जिसमें मनोज कुमार वर्मा दोषी पाए गए। मनोज कुमार वर्मा ने दूसरे उपभोक्ता मधु यादव को बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही बरती जा रही थी।