फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगी आग, जली फाइलें

Wed, 18 May 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
आग में जलकर खाक हुई फाइलें - फोटो : amar ujala
लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह-सात गाड़ियों ने डेढ़ घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

2 of 6
आग में जलीं फाइलें - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक आग अकाउंट सेक्शन में लगी थी। सुरक्षागार्ड धर्मेंद्र की नजर पड़ी तो उसने और लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मिलकर आग बुझा दी लेकिन लोगों के वहां से चले जाने के बाद आग फिर से सुलग उठी और तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

3 of 6
आग में जलकर खाक हुई फाइलें - फोटो : amar ujala
दोबारा धुआं देखकर सुरक्षा गार्ड्स ने शोर मचाया और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जब तक आग बुझ पाती तब तक वहां रखी फाइलें, कंप्यूटर, एसी, पंखे और कुर्सियों सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया।

4 of 6
स‌िपाही को लगी चोट - फोटो : amar ujala
आग बुझाने के दौरान फायर ब्र‌िगेड के स‌िपाही को भी चोट आ गई।
विज्ञापन

5 of 6
कौशल व‌िकास केंद्र में लगी आग - फोटो : amar ujala
मौके पर आग काबू करने के ल‌िए पत्थर से शीशे तोड़ता अफसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आग बुझाते फायर ब्र‌िगेड कर्मी - फोटो : amar ujala
चर्चा है कि करोड़ों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज जल गए हैं। बता दें कि कौशल विकास मिशन केंद्र में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां लाखों बेरोजगार युवकों की फाइलें रखी थीं। ये मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि सर्वर में सारी फाइलें सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें