फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के सुग्गामऊ में मंगलवार दोपहर कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आसमान छूती लपटें व धुएं के गुबार से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गाजीपुर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। फिर अग्निकांड की भयावहता देख पांच और दमकल बुलाई गईं। इस पर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

इंदिरानगर के सुग्गामऊ में कबाड़ का एक काफी बड़ा गोदाम है जहां मंगलवार दोपहर दफ्ती के चट्टे में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। गाजीपुर फायर स्टेशन से दो दमकल लेकर पहुंचे एफएसआई शेर अली ने आग बुझानी शुरू की। गोदाम से उठते धुएं के गुबार व और आसमान छूती लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
कुछ देर में ही बीकेटी, चौक, गोमतीनगर व हजरतगंज से भी पांच दमकल पहुंच गईं। फिर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक गोदाम का लगभग सारा कबाड़ जल चुका था। वहीं, महानगर इलाके में दोपहर तीन बजे और अयोध्या रोड पर संजयगांधीपुरम के पास शाम चार बजे एक-एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। गाजीपुर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल ने दोनों जगह आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें