आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन चालक व स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर यातायात निरीक्षक भूर सिंह मीणा ने शिवनगर में खड़ी मालगाड़ी के डीजल इंजन को रात 11.40 पर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन भेजा।
इंजन पहुंचने के बाद टेक्नीशियन की मदद से ट्रेन को 12:35 बजे मेन लाइन से लूप लाइन पर शंट कराया गया। लूप लाइन पर ट्रेन को पूरी तरह चेक करने के बाद डीजल इंजन के सहारे रात 2:05 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।