फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला चालक, कई घंटे हाईवे रहा जाम

Sun, 01 Mar 2020 06:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद लगी ट्रकों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रविवार तड़के बेकाबू ट्रक और ट्राला में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगे। ट्रक-ट्राला चालक ने कूदकर जान बचाई, लेकिन ट्राला का खलासी बाहर नहीं निकल पाया। इससे ट्राला खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


आग की लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया जा सका। हादसे की वजह से हाईवे पर तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही।

रविवार तड़के करीब चार बजे ट्राला सुल्तानपुर से रायबरेली की तरफ जा रहा था, जबकि गिट्टी लदा ट्रक सुल्तानपुर से रायबरेली की तरफ जा रहा था। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर पूरे जालिम गांव के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे।
विज्ञापन


आग की लपटें देख आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन लपटें अधिक होने की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा। हादसे के दौरान ट्रक और ट्राला के चालक ने कूदकर जान बचा ली। वहीं, ट्राला का खलासी करन (25) निवासी अजगैन जिला उन्नाव उसी में फंस गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

क्रेन मंगाकर वाहनों को हटाया गया

हाईवे पर घटना से दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। जो वाहन जहां थे, वहीं खड़े रहे। घटना की जानकारी पर फुरसतगंज थानेदार राजीव सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। दमकल गाड़ी बुलाई गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। क्रेन मंगाकर वाहनों को बाहर कराया जा सका। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

थानेदार ने बताया कि टक्कर की वजह से वाहनों में आग लगा थी। ट्राला खलासी की जिंदा जलकर मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें