फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ऑफिस बिल्डिंग में लगी आग, छह फायर ब्रिगेड पहुंची

Thu, 13 Jul 2017 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आग बुझाती फायर ब्र‌िगेड
विज्ञापन
लखनऊ के लाटूश रोड पर कुलभास्कर कॉम्प्लैक्स में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग बुझाने के ल‌िए फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुलभास्कर कॉम्प्लेक्स में एएस फर्मा नाम से एलोपैथिक दवाओं का फर्म है। इसके तीन पार्टनर हैं। कॉम्प्लैक्स के ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस है और ऊपर गोदाम है। आज सुबह 11.30 बजे शॉर्ट सर्किट हो जाने से फर्म में आग लग गई। 

धुआं देखकर कर्मचारियों ने ताला खोला तो देखा आग लगी थी। गोदाम में रखे गत्ते आग की चपेट में आ गए थे। सूचना पर मौके पर फायरब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। फर्म के मालिकों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 50 लाख का माल जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें