फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तबाह हो गया पूरा गांव, 70 घर राख

Tue, 12 Apr 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गांव की तबाही का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गंगा बैराज से सटे कटरी के कल्लूपुवा गांव में सोमवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 70 घर जलकर राख हो गए। कच्चे और छप्पर के घर होने के कारण देखते ही देखते पूरा गांव आग की चपेट आ गया।
विज्ञापन


जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक सब कुछ तबाह हो गया। बाद में दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

गंगा बैराज के ठीक बगल में कल्लूपुरवा गांव है। गांव में लगभग 70 परिवार छप्पर के घर बनाकर रहते हैं। गांव के सभी लोगों की आय का मुख्य साधन गंगा किनारे रेत में खीरा, ककड़ी और तरबूज की खेती है।

खीरा-ककड़ी तोड़ने के बाद बाजार गए थे

- फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह अधिकतर लोग खीरा-ककड़ी तोड़ने के बाद बाजार में बेचने गए थे। इसी दौरान गांव के एक घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई और छप्पर धू-धू कर जलने लगा।

घर में मौजूद महिलाओं ने भागकर खुद को सुरक्षित किया। देखते ही देखते आग ने गांव के सभी घरों को चपेट में ले लिया। गांव के देवी प्रसाद, बृद्घीलाल, संतोष हलवाई, बनवारी लाल, रामनाथ, रामकिशन, लालू प्रसाद, दयाराम विकास कश्यप, कमल, बौली सहित एक के बाद एक 70 घर जलकर खाक हो गए। भीषण आग की चपेट में आने से गांव के दो पक्के घर भी नहीं बच पाए।
विज्ञापन

ज्वैलरी, रुपये, कपड़े सब खाक

- फोटो : amar ujala
गृहस्थी जलने के साथ ही लेंटर और दीवारें सब चिटक गईं। बाद में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। घर जलने से ग्रामीणों के रुपये, ज्वैलरी, कपड़े सब खाक हो गया।

एसडीएम सदर डीडी वर्मा, एसीएम, तहसीलदार, कोहना पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को मुआवजे का आश्वासन दिया।

एसडीएम, कानूनगो ने ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने के लिए सूचीबद्घ किया। ग्रामीणों के लिए भोजन भी बनवाया गया। देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारी गांव में बने रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें