पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग में रविवार को चलती स्कूली वैन का सीएनजी पाइप फटने से आग का गोला बनकर धूं-धूं करके जलने लगी। वैन में सवार चालक समेत चार लोगों ने किसी तरह वैन से कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी देर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल था। उधर, ऐशबाग में एलपीजी लगी स्कूल वैन में आग लगने से जलकर राख हो गई।
पुलिस के मुताबिक, बंगाली टोला निवासी रविंद्र सिंह चौहान साउथ सिटी स्थित एलपीएस स्कूल में वैन चलवाते हैं। रविवार को स्कूल बंद होने से अपने दोस्त विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) अभिषेक सिंह की ड्रेसिंग करवाकर लौट रहे थे। वैन में उनके संग अभिषेक के पिता अरुण तोमर व रविंद्र का बेटा लकी भी था।
तेलीबाग शनि मंदिर के पास चलती स्कूली वैन में सीएनजी पाइप फटने से आग पकड़ लग गई। इससे वैन आग का गोला बनकर जलने लगी और इसमें सवार लोग फंस गए। किसी तरह चारों बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने पानी, बालू व गीले बोरे वैन पर डालकर बाहर निकाला।