प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : amar ujala
ये फैक्टरी करीब तीन बीघे क्षेत्रफल में फैली है। आग रात करीब 11.15 बजे लगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 11.15 बजे फैक्टरी से धुआं निकलता दिखा। देखते-देखते महज दस मिनट में ही फैक्टरी से तेज लपटें निकलने लगीं। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर भागकर बाहर आ गए। शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन तेज लपटों के सामने उनका प्रयास बेकार चला गया। सूचना मिलते ही सरोजनीनगर, पीजीआई, आलमबाग, बीकेटी, हजरतगंज, गोमतीनगर, इंदिरानगर फायर स्टेशन की दमकल की 22 गाड़ियां पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। आग इतनी भयावह थी कि कई किमी. दूर से नजर आ रही थी।
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : amar ujala
जान बचाकर भागे 45 मजदूर
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब फैक्टरी आग लगी उस वक्त 45 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। अचानक फैक्टरी के एक हिस्से से आग की लपटें देख मजदूर काम छोड़कर भागने लगे। बाहर आकर मजदूरों ने शोर मचाया तो लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आग बृहस्पतिवार तक ही बुझ सकेगी। फैक्टरी के आसपास झुग्गी बस्ती है। आग की लपटें निकलती देख बस्ती में भगदड़ मच गई। लोेग अपने झुग्गी से सामान समेट कर भागने लगे। पुलिस ने लोगों को तत्काल बस्ती खाली कराना शुरू कर दिया।
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : amar ujala