गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इकाना स्टेडियम के सामने शहीद पथ पर शनिवार रात चलती ऑडी कार में आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने कार को हटवा कर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर निवासी हर्ष कुमार (26) शनिवार रात करीब नौ बजे आलमबाग निवासी दोस्त के साथ पीजीआई स्थित वृंदावन जा रहे थे। इकाना स्टेडियम के पास हेड लाइट में शाॅर्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। लपटें देख साथी के साथ हर्ष गाड़ी से कूद गए। हर्ष ने बताया कि वह वर्कशॉप से कार लेकर निकले थे।
शहीद पद पर जलती कार।