फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: अज्ञात कारणों से किराना की दुकान में लगी आग, दस लाख का माल राख

Tue, 10 Sep 2019 01:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
किराना स्टोर में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी के गौरीगंज इलाके में जीआईसी मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक किराना की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीषण आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग पर काबू पाने के लिए आठ फायर स्टेशनों की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया जिससे करीब ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


दरअसल, रायबरेली-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीगंज के सब्जी मंडी निवासी अमर चौरसिया की किराना की दुकान है। सोमवार की रात वह दुकान बंदकर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठता देख उन्हें सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो सारा सामान जल रहा था।

उन्होंने गौरीगंज फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना अन्य फायर स्टेशन को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर एचएएल, एसीसी के साथ ही मुंशीगंज, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, जायस की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गई। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी फायर कर्मियों की मदद से ढाई घंटे बाद 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें