फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में लगी आग

Thu, 20 Nov 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मकान में लगी आग से उठता धुआं, आग से झुलसा मोहसिन के हाथ का पंजा व गर्दन।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के रज्जबगंज निवासी मोहसिन हसन के मकान की दूसरी मंजिल पर बुधवार दोपहर 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में मोहसिन के दाहिने हाथ का पंजा और गर्दन मामूली रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि अचानक मकान से धुआं उठता देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गढ़ी पीर खां चौकी प्रभारी मारूफ आलम व अन्य पुलिसकर्मियों ने मोहसिन, उनकी पत्नी और बच्चे को बाहर निकाला। एफएसओ पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिसे एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझा दिया गया। आग से बेड, अलमारी, कपड़े और गृहस्थी का सामान जल गया।

मकान में लगी आग से उठता धुआं, आग से झुलसा मोहसिन के हाथ का पंजा व गर्दन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें