लखनऊ। नगर निगम ने बुधवार को गोमती, आशियाना और पॉलीटेक्निकट चौराहे के आसपास सड़क की पटरी से अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
नगर निगम जोन चार की टीम ने गोमतीनगर में आईजीपी, लोहिया अस्पताल गेट नंबर आठ, मिठाईवाला चौराहा और मैक्स अस्पताल गेट संख्या तीन के आसपास अतिक्रमण हटाया। जोन सात की टीम ने पॉलीटेक्निक चौराहा, शालीमार चौराहा और उसके आसपास अभियान चलाया। जोन आठ की टीम ने आशियाना चौराहे से खजाना चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक कब्जे हटाए गए और तीन ट्रक सामान जब्त किया गया। चौक इलाके में भी विरोध के बीच सड़क की पटरी से कब्जे हटाए गए।