फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: उद्घाटन के पहले ही साड़ियों के गोदाम में लगी आग, 15 लाख रुपये का सामान खाक

Fri, 02 Feb 2024 01:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले की बीकापुर कोतवाली में साड़ियों के गोदाम में आग लग जाने से उद्घाटन के पहले ही 15 लाख का सामान खाक हो गया।
विज्ञापन
साड़ियों के गोदाम में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा बाजार में  प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित साड़ियों के गोदाम में बृहस्पतिवार रात को 12 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। हादसे से गोदाम में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


दुकान संचालक पंकज यादव ने बताया कि अभी दुकान के उद्घाटन की तैयारी की जा रही थी। उद्घाटन के पहले ही गोदाम में अचानक आग लग जाने से गोदाम में रखा गया सारा सामान जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर, पारे में भी बढ़त, आज नहीं पर कल से फिर बरसेंगे बादल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पान मसाला इंडस्ट्री पर कसा शिकंजा, अगर मशीन छिपाई तो जुर्माने के साथ होगी जब्त


शोर मचाने पर आसपास के लोगों द्वारा व पीआरबी पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बीकापुर तहसील और कोतवाली में सूचना देकर शिकायत की गई है।

आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में आग लगाई गई है। आग लगने के कारण गोदाम दुकान की छत और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें