फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: खनिज निदेशालय में लगी भीषण आग में महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख, धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप

Tue, 09 Apr 2024 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के हजरतगंज स्थित खनिज निदेशालय की बिल्डिंग के पिछले हिस्से में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से निदेशालय की कुछ महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
आग पर काबू पा लिया गया है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में मंगलवार को गोखले मार्ग पर खनिज निदेशालय की बिल्डिंग के पिछले हिस्से में भीषण आग लग गई। हादसे के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने पुलिस व दमकल कर्मियों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में दमकल कर्मी छह गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि दमकल ने बिल्डिंग में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरण से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। मगर, बिल्डिंग में रखीं कुछ महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन


गोखले मार्ग पर कृषि भवन के सामने खनिज भवन स्थित है। मंगलवार दोपहर सवा दो बजे खनिज निदेशालय की चार मंजिला बिल्डिंग के पीछे परिसर में लगे पेड़ के सूखे पत्तों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बिल्डिंग में काम करे करीब 500 कर्मचारियों ने जब आग की भीषण लपटें व उठते धुएं के गुबार को देखा तो हड़कंप मच गया। कर्मचारी चीखते हुए आनन-फानन बिल्डिंग के बाहर अपनी जान बचा कर भागे।


विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों ने घटना की सूचना दमकल को और हजरतगंज पुलिस को दी। कुछ देर में घटनास्थल पर दमकल कर्मी छह गाड़ियों के साथ पहुंच गए। मगर दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में बिल्डिंग में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरण से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ मंगेश कुमार के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हैं। कुछ महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें