फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटीरियर शोरूम में लगी आग, जला सामान

विज्ञापन
त्रिवेणीनगर तीन में इंटीरियर शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन
लखनऊ।अलीगंज में शनिवार सुबह त्रिवेणीनगर तीन निवासी दिनेश कुमार के डिजार्ट इंटीरियर शोरूम में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


दिनेश के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे थे। यहां उन्हें धुआं और आग की लपटें दिखाई पड़ीं तो वे घबरा गए। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी उन्हें, दमकल और पुलिस को दी। कुछ ही देर में एफएसओ इंदिरानगर शत्रुघ्न कुमार दो गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आग की भयावहता देख उन्होंने फायर स्टेशन बीकेटी व चौक से भी तीन गाड़ियां मंगवाईं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह से बुझा ली गई। एफएसओ ने बताया कि शोरूम में प्लाई व लकड़ी का सामान अधिक होने के कारण आग भड़क गई थी। इससे वहां रखे दो कंप्यूटर, दो मशीन व प्लाई और काफी लकड़ी जल गई। आग की चपेट में आकर पहली मंजिल पर रखा सामान भी जला है। एफएसओ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें