फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: होटल बालाजी ग्रैंड के किचन में लगी आग से मचा हड़कंप, गेस्ट व कर्मचारी सुरक्षित

Sun, 14 Apr 2024 12:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेसी, लखनऊ

सार

बालाजी ग्रैंड होटल लखनऊ के एपी सेन रोड पर स्थित है। होटल के किचन में आग लगने से धुआं भर गया, जिससे कि हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के चारबाग स्थित तीन मंजिला होटल बालाजी ग्रैंड के किचन में रविवार को आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


अमीनाबाद में गणेशगंज निवासी मुकेश अग्रवाल का एपीसेन रोड पर तीन मंजिला बालाजी ग्रैंड होटल स्थित है। यहां सुबह 9:15 बजे होटल के किचन में भट्ठी के पास लगी चिमनी में अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। यह देख वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते पूरे होटल में धुआं भर गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

घटना के समय होटल की पहली मंजिल पर गेस्ट ठहरे हुए थे, जबकि दूसरी मंजिल पर नौ कर्मचारी मौजूद थे। धुआं भरने के कारण गेस्ट व अन्य कर्मचारी फंस गए। कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। वे खुद होटल में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन


सभी को निकाला गया सुरक्षित
होटल मालिक मुकेश अग्रवाल के मुताबिक, घटना के दौरान सबसे पहले गेस्ट को बाहर निकाला गया। इस बीच दमकलकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि, काफी हद तक होटल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें