फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, बुझाने में तीन फायरकर्मी झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Wed, 16 Aug 2023 01:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में एक प्लाईवुड  फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने में तीन फायरकर्मी झुलस गए।
विज्ञापन
प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र के मोतीनगर चौकी की एक प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के प्रयास में तीन फायर कर्मी झुलस गए। उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां व स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान फायरकर्मी भी झुलस गए।
विज्ञापन


झुलसे फायरकर्मियों नवनीत कुमार, मानवेंद्र सिंह और आशीष कुमार पांडे को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

डीआईजी फायर जुगल किशोर तिवारी घायल फायरकर्मियों का हालचाल लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें