फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बंद फ्लैट में लगी आग, हादसे में फटा सिलेंडर, मची अफरातफरी, तस्वीरें

Thu, 16 Jan 2020 11:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
हादसे में फटा सिलेंडर, फ्लैट में आग लगने के बाद बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमतीनगर के फन मॉल के सामने स्थित सीएसआई टॉवर के एक बंद फ्लैट में बुधवार को तेज धमाके के साथ आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, हादसा शॉर्ट सर्किट के चलते बताया जा रहा है। फ्लैट के किचन में चार गैस सिलेंडर रखे थे। एक सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट गया। जबकि तीन सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
 
विज्ञापन

2 of 6
फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सीएसआई टॉवर के प्रबंधक सुनील महाजन के मुताबिक, स्वास्थ्य भवन में तैनात डॉ. रंजना शर्मा सीएसआई टॉवर के ए-ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 203 में 2004 से रह रही हैं। दोपहर करीब 12 बजे उनके फ्लैट से लोगों ने धुआं निकलते देखा। इस पर गार्ड और अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे। डॉ. रंजना शर्मा का फ्लैट बंद था।
विज्ञापन

3 of 6
फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, करीब 12.21 पर मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कॉल कर आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

4 of 6
फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर थाने की पुलिस प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे के नेतृत्व में पहुंची। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, डॉ. रंजना के मोबाइल पर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 6
फ्लैट में आग लगने के बाद बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
उनके कार्यालय पर भी संपर्क किया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं थी। प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों के मुताबिक, वह काफी कम ही फ्लैट में रहती हैं। डॉक्टर से संपर्क न होेने सीएसआई टॉवर के प्रबंधक ने लैट में ताला लगा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसे में फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रंजना के फ्लैट से आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। इस बीच दो जोरदार धमाके हुए और बालकनी की खिड़की टूटकर नीचे गिरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें