लखनऊ। कृष्णानगर में बुधवार रात लाल हॉस्पिटल के बगल में स्थित अनिल विश्वकर्मा की बंद दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से एक घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
अनिल की जैन कॉम्प्लेक्स में विश्वकर्मा एल्युमिनियम एंड ग्लास नाम से दुकान है। बुधवार रात करीब 12:47 बजे दुकान से धुआं व लपटें निकलती देखकर लोगों ने दुकान मालिक व दमकल कर्मियों को हादसे की सूचना दी।
एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह के अनुसार, धुएं के कारण दमकल कर्मियों का सांस लेना दूभर हो गया। कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग बुझा ली गई। गनीमत रही कि लपटें दुकान के बगल में बने यूको बैंक तक नहीं पहुंच सकीं। एफएसओ के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका है। दुकान में रखा काफी सामान जल गया।