फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिलिंडर में गैस रिसाव से लगी आग, चार लोग झुलसे

Thu, 07 Nov 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। चाय बनाते समय सिलिंडर में हुए गैस रिसाव से पाइप में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव स्थित रजवंश के घर बुधवार सुबह चाय बनाते समय सिलिंडर से हुए गैस रिसाव से पाइप में आग लग गई। जिससे दूसरे सिलिंडर की पाइप में भी आग लग गई। आग बुझाने के दौरान रजवंश (35) के अलावा उसके परिवार के जसवंत (25), रजनी (23), अनन्या (11) झुलस गए।

पड़ोसियों की मदद से गैस रिसाव बंद हुआ। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एजेंसी संचालक गैस रिफलिंग करता है। उसी की लापरवाही से हादसा हुआ। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें