फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में दीये से लगी आग में भारी नुकसान, आठ आशियाने राख

Sat, 21 Oct 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फैजाबाद के रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के महंगू का पुरवा गांव में दीपावली की रात लोग जहां जश्न में डूबे थे वहीं एक दीये से लगी आग ने आठ घरों को जलाकर राख कर दिया। सुबह पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई।
विज्ञापन


महंगू का पुरवा में गुरुवार रात लोग दीपावली के जश्न में डूबे थे कि तभी करीब 8 बजे एक दीये से आग लग गई। इसमें गांव के गंगाराम, भगेलूराम, श्यामलाल, रामदेव, देवराज, भोला, विक्रमा, प्रदीप की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आये अधिकांश आशियाने झप्परनुमा थे।

शुक्रवार को स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का हालचाल लिया और उन्हें आपदा राहत का चेक प्रदान किया। साथ ही कपड़ा, बर्तन व अनाज की भी मदद दिलाई। इस मौके पर एसडीएम रुदौली गिरजेश चौधरी व तहसीलदार रामजन्म यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें