फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आर्थोपेडिक विभाग के दूसरे तल पर भी लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में आर्थोपेडिक सर्जरी ब्लॉक के दूसरे तल के वार्ड में शुक्रवार सुबह पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वार्ड में धुआं भरने से मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत भर्ती 20 मरीजों को पास के वार्डों में शिफ्ट किया। सभी मरीज सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

दूसरे तल पर आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के चार वार्ड आपस में जुड़े हैं, जिनमें कुल 66 बेड हैं। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। संस्थान प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।


आग से सुरक्षा के इंतजाम होंगे पुख्ता
आग लगने की दो घटनाओं के बाद कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने फायर सेफ्टी से जुड़े अधिकारियों और संबंधित विभागों के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल के सभी भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच कराने और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, फायर फाइटिंग सिस्टम और आपातकालीन निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा। साथ ही सभी विभागों में नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट और मॉकड्रिल कराने पर भी जोर दिया, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें