फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मंजिला मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-6 में बृहस्पतिवार देर रात सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी आरपी सिंह के मकान के भूतल में आग लग गई। हालांकि, परिवार ने 15 मिनट में इस पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

आरपी सिंह बृहस्पतिवार को परिवार के साथ पहली मंजिल के कमरे में सो रहे थे। देर रात धुएं के हुई घुटन और धमाके से उनकी आंख खुल गई। नीचे पहुंचे तो एक कमरे से लपटें उठती दिखाई दीं। बुजुर्ग ने परिवार को जगाया। इस बीच चीख-पुकार सुन पड़ोसी भी जमा हो गए। उनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आरपी सिंह की अंगुलिया झुलस गईं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घरवालों ने घटना की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें