नई अमेरिकी टैरिफ नीति के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। कृषि उत्पादों पर नई अमेरिकी टैरिफ नीति के विरोध में शुक्रवार को सोशलिस्ट पार्टी ने नाराजगी जताई। पार्टी के अनिल मिश्र ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ नीति विकासशील देशों के किसानों को बाजार से बाहर करने की रणनीति का हिस्सा है। राजीव यादव ने कहा कि भारतीय किसान पहले ही बढ़ती लागत, न्यूनतम समर्थन मूल्य की अनिश्चितता, कर्ज के बोझ व जलवायु संकट से जूझ रहे हैं। कृषि केवल व्यापार का विषय नहीं, बल्कि देश की खाद्य संप्रभुता, ग्रामीण रोजगार व सामाजिक न्याय का आधार है।