मलिहाबाद। मुजासा गांव के पास फ्लाईओवर पर चलती कार में आग लग गई। हरदोई निवासी चालक अब्दुल बासित ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
अब्दुल के मुताबिक वह लखनऊ में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह कॉलेज से हरदोई जा रहे थे। उन्हें कार के बोनट से धुआं उठता दिखा। उन्होंने जैसे ही कार सड़क किनारे लगाई, तुरंत कार में आग लग गई और वह कूदकर बाहर आ गए। लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
कार में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।