फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट को यात्रियों ने पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वाराणसी से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट को आलमनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने पीट दिया। इससे वह चोटिल हो गया। चारबाग जीआरपी ने तीन यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 15119 जनता एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे वाराणसी से चलकर शाम करीब 4:50 बजे आलमनगर स्टेशन पहुंचती है। शाहजहांपुर में रेलवे काॅलोनी में रहने वाले लोको पायलट राजेंद्र कुमार लखनऊ से मुरादाबाद तक जा रहे थे, जहां उनकी ड्यूटी खत्म होनी थी। रविवार को ट्रेन आलमनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो राजेंद्र कुमार इंजन से उतरकर पास की बोगी में चले गए। वहां यात्रियों से उनकी कहासुनी हुई और यात्रियों ने उन्हें पीट दिया। उन्हें आंख और हाथ में चोटें आई हैं। यात्रियों का आरोप है कि लोको पायलट उनकी सीटों पर अपने परिचितों को बैठा रहा था। वहीं, लोको पायलट राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह शौचालय के इस्तेमाल के लिए बोगी में गया था। लोको पायलट की ओर से तीन यात्रियों विवेक यादव, प्रदीप गुप्ता और नीरज गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पड़ताल जारी है। ट्रेन को दूसरे लोको पायलट के साथ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें