फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ की दुकान में लगी आग ताबड़तोड़ धमाकों से सहमे लोग

Sun, 01 Feb 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दुकान से उठतीं लपटें।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में शुक्रवार रात कानपुर रोड स्थित आभूषण की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें पड़ोस में बने घर तक पहुंच गईं। इस बीच बिजली के तारों में ताबड़तोड़ धमाके होने लगे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना पता चला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सराफ ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सराफ का कहना है कि हादसे के कारण उनका लाखों का नुकसान हो गया।
बंथरा कस्बे में कानपुर रोड किनारे सराफ रमाशंकर वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। मकान के बाहरी हिस्से में उनकी आभूषण की दुकान है। शनिवार रात करीब 12 बजे राहगीरों को दुकान से आग की भीषण लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखा। शोर सुनकर रमाशंकर ने घर के अन्य लोगों को जगाया और सभी के साथ घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग सराफ के पड़ोसी कन्हैयालाल के घर तक पहुंच गई। घर के पास तारों का काफी झुंड था, जो आग की चपेट आ गया। इससे ताबड़तोड़ धमाके होने लगे। इससे लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह टीम और तीन गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें