फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किराना दुकान में लगी आग, ऊपर सो रहा परिवार बचा, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
बंथरा इलाके में रविवार देर रात थोक किराना दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में रविवार देर रात थोक किराना दुकान में आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 80 लाख रुपये का सामान जल चुका था। पहली मंजिल पर सो रहे परिवार ने किसी तरह वहां से निकलकर जान बचाई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी भाई पुरुषोत्तम गुप्ता और संतोष गुप्ता का कानपुर रोड के किनारे तीन मंजिला मकान है। बेसमेंट और भूतल पर इनकी मंगलम ट्रेडर्स नाम से किराने की थोक एजेंसी व गोदाम है। पहली मंजिल पर दोनों के परिवार रहते हैं।

रविवार देर रात करीब 1:45 बजे अचानक बिजली चली गई। संतोष बाहर निकले तो देखा कि बेसमेंट से धुआं भरा है और लपटें ऊपर उठ रही हैं। उन्होंने आनन-फानन परिवार के लोगों को जगाया। बगल के मकान की छत के रास्ते सभी सुरक्षित निकल आए। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। सरोजनीनगर एफएसओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में दो गाड़ियां पहुंचीं। टीम ने आग बुझाने की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिली। बाद में आलमबाग, हजरतगंज और पीजीआई इलाके से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन




शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

एफएसओ ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पीड़ित परिवार के अनुसार, मकान के अंदर रखी किराने की सामग्री, फर्नीचर, कागजात सहित 80 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस व फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

बंथरा इलाके में रविवार देर रात थोक किराना दुकान में आग लग गई।

बंथरा इलाके में रविवार देर रात थोक किराना दुकान में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें