घर की छत पर बने स्टोर रूम से निकलतीं आग की लपटें व आग बुझाते दमकलकर्मी।
लखनऊ। विकासनगर सेक्टर छह में रविवार सुबह आईटी फर्म संचालक सौरभ के मकान की छत पर बने स्टोर रूम में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
सौरभ के मुताबिक, घर में पत्नी वर्षा और बेटा केशव था। तभी उन्हें लोगों को शोर सुनाई पड़ा। बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि उनकी छत पर बने स्टोर रूम से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठ रहा था। इस बीच घर में पड़ोसी भी आ गए। घटना की जानकारी दमकल को दी गई। लोगों ने भी आग पर काबू पाना शुरू किया। कुछ ही देर में इंदिरानगर फायर स्टेशन से तीन गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी भी घटनास्थल पर आ गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।