लखनऊ। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजाजीपुरम के ई ब्लॉक स्थित टड़ियन हनुमान मंदिर के पीछे बने पार्क में भारतीय जन सेवा समिति की ओर से रविवार को 51 पौधे लगाए गए। समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता शैलेश बाजपेयी शीलू के नेतृत्व में लोगों ने अशोक, कनेर, गुलाब, करी पत्ता और चमेली के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पौधरोपण के दौरान समिति के संरक्षक संतोष श्रीवास्तव, टड़ियन मंदिर के महंत रमाकांत दास, बलदेव सिंह, आरपी पांडेय और एसएस त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।