लखनऊ। अलीगंज के चांदगंज गार्डन इलाके में मंगलवार दोपहर एक भवन के भूतल पर बने डेंटल क्लीनिक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं और इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन क्लीनिक में रखा सामान और उपकरण जलकर राख हो गए।
चांदगंज गार्डन में प्रवीण मिश्रा का एक मंजिला भवन है, जिसमें बेसमेंट भी बना है। भूतल पर डॉक्टर शांतनु सिंह का इंटेरिस डेंटल क्लीनिक और पहली मंजिल पर आस्था शॉर्टहैंड एंड कंप्यूटर क्लासेज का कार्यालय है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे डॉक्टर शांतनु क्लीनिक में मौजूद थे तभी अचानक आग लग गई। वह स्टाफ के साथ बाहर निकल आए। पहली मंजिल पर कार्यालय में सात लड़कियां मौजूद थीं। मकान मालिक ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को सूचना दी लेकिन लपटें तेजी से फैलती गईं। एफएसओ इंदिरानगर मनीनाम दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता देखते हुए हजरतगंज, चौक और बख्शी का तालाब फायर स्टेशन से भी एक-एक गाड़ी बुलाई गई। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। दमकल कर्मियों ने पहले खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला, फिर आग बुझाने का अभियान चलाया।
हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन क्लीनिक में रखा पूरा सामान और चिकित्सा उपकरण जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। जांच में पता चला कि अलीगंज स्थित डेंटल क्लीनिक वैध था। संबंधित भवन की ऊंचाई 15 मीटर से अधिक नहीं है, इसलिए इसे अवैध निर्माण की श्रेणी में नहीं माना गया। -अंकुश मित्तल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ)
अलीगंज के चांदगंज गार्डन स्थित क्लीनिक में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी और मौके पर मौजूद भीड़।