फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पतंग से रूकी मेट्रो की रफ्तार तो होगी एफआईआर, शुरू हुई पतंगबाजों की निगरानी

Thu, 06 Feb 2025 02:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मेट्रो रूट के किनारे पतंगबाजी करने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे लोगों की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को धातु के मांझे के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान और खतरों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंशीपुलिया से अमौसी एयरपोर्ट के बीच मेट्रो रूट के किनारे पतंगबाजी करने वालों की अब खैर नहीं। मेट्रो की टीम ऐसे लोगों की निगरानी कर रही है। पकड़े जाने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। मेट्रो जनसंपर्क टीम ने बताया कि पतंगबाजी से लगातार मेट्रो सेवाएं बाधित हो रही हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से मेट्रो कॉरिडोर के आस-पास के इलाकों में जा कर लोगों को धातु के मांझे से पतंगबाजी नहीं करने के लिए जागरूक किया जाता रहा है। इसके बावजूद पतंगबाज सुधर नहीं रहे हैं। ऐसे में अब कड़ी निगरानी शुरू की गई है।

मेट्रो सिक्योरिटी व इलेक्ट्रिकल विभाग ने बुधवार को आलमबाग से यह अभियान शुरू किया है। मेट्रो ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर 25 हजार वोल्ट बिजली की आपूर्ति करती है। धातु के मांझे से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। निगरानी के साथ लोगों को धातु के मांझे के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान और खतरों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। इससे राहगीरों के गले और आंखों पर गंभीर चोटें तक लग जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें