फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला बैंक मैनेजर पर केमिकल फेंकने के मामले में अज्ञात पर एफआईआर

Thu, 06 Aug 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में तालकटोरा रोड पर महिला बैंक मैनेजर के चेहरे पर केमिकल फेंकने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की तलाश में तीन थानों की पुलिस बल लगाई गई है। पुलिस ने अब तक 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। हालांकि, अभी तक हमलावर के बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक महिला बैंक मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ डराने धमकाने और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो संदिग्धों की तस्वीर महिला को दिखाई थी, लेकिन उन्होंने पहचानने से इन्कार कर दिया। महिला का उनके पति से विवाद चल रहा है। पूछताछ में महिला ने पति के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। पुलिस का कहना है कि कैमरों की छानबीन में अभी तक कहीं पर स्कूटी सवार नहीं दिखा है। कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
गोमतीनगर विस्तार निवासी महिला सेंट्रल बैंक में मैनेजर हैं। वह मंगलवार देर शाम कार से घर के लिए निकली थीं। आरोप है कि इसी दौरान स्कूटी सवार युवक ने उन्हें रोका। गाड़ी का शीशा नीचे करने पर आरोपी ने उनके चेहरे पर केमिकल फेंक दिया। इससे उनकी आंखों में जलन होने लगी। महिला ने निजी अस्पताल जाकर इलाज कराया। इसके बाद उन्हें केजीएमयू भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार को महिला का कुछ ग्राहकों से विवाद हुआ था। इस दिशा में भी छानबीन की जा रही है। बैंक में लगा एक कैमरा खराब निकला। अन्य कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें