वेदम वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी
बख्शी का तालाब। वेदम वर्ल्ड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बुधवार को इन्वेस्टीचर सेरेमनी का एक शानदार कार्यक्रम हुआ। इसमें स्कूल की नई स्टूडेंट काउंसिल और चारों हाउस के नए कप्तानों को नेत़त्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट शिव पांडेय, प्रिंसिपल शमीम सिंह, एकेडमिक हेड ऋषिका शर्मा और मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर रामस्वरूप सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने मैदान पर मार्च पास्ट निकाल मेहमानों को सलामी दी।
टीम को साथ लेकर चलने वाला ही सच्चा लीडर-
मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर रामस्वरूप सिंह ने कहा कि आज का अनुशासित और अच्छे संस्कारों वाले विद्यार्थी ही जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनता है। उन्होंने कहा कि टीम को साथ लेकर चलने वाला ही सच्चा लीडर होता है। स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट शिव पांडेय ने नए लीडर्स को बधाई देते हुए कहा कि लीडरशिप का मौका मिलना सिर्फ एक सम्मान की बात नहीं है, बल्कि यह आपकी जिम्मेदारी की परीक्षा भी है।
ईमानदारी से काम करने का दिलाया भरोसा
इस बार स्कूल में आराध्य त्रिपाठी को हेड बॉय और संजना यादव को हेड गर्ल चुना गया। दोनों ने भरोसा दिलाया कि वे अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, बिना किसी भेदभाव और पूरे समर्पण के साथ निभाएंगे। इसके साथ ही चारों हाउस के कैप्टंस ने भी स्कूल के मान-सम्मान और नियमों को बनाए रखने की शपथ ली।
प्रिंसिपल शमीम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लीडरशिप किसी रौब या पद का नाम नहीं है बल्कि यह सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी का दूसरा नाम है। एकेडमिक हेड ऋषिका शर्मा ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि, एक असली लीडर वही है जो अपने काम और बर्ताव से दूसरों के लिए मिसाल बने।