फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के करीबी बिल्डर शकील हैदर के खिलाफ दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर शकील हैदर के खिलाफ वजीरगंज थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने ठाकुरगंज के बरावनकला में प्लॉटिंग की थी और जाली कागजात तैयार कर हिंद कंक्रीट के नाम से फर्म बनाकर करोड़ों का लोन लेकर जमीन बेच दी थी। बैंक की किस्तें न जमा होने पर बैंक की तरफ से नोटिस भेजा गया। इस पर खरीदारों को मामले की जानकारी हुई। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुबग्गा आदर्शनगर निवासी शिवराज सिंह के दामाद शैलेंद्र सिंह लखनऊ में प्लॉट लेना चाहते थे। फरवरी 2019 में उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर बलिराम से संपर्क किया था। उसने ठाकुरगंज शीशमहल निवासी शकील हैदर के बारे में जानकारी दी थी। बलिराम ने बताया था कि शकील हैदर बड़ी प्लॉटिंग कर रहा है। शैलेंद्र के मुताबिक, शकील से मुलाकात के बाद जमीन का सौदा 14 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके बाद उनके नाम रजिस्ट्री के साथ जमीन पर कब्जा दिया गया था। मार्च 2021 में कॉलोनी के कई घरों के बाहर नोटिस चस्पा मिला था जिसमें बरावन कला स्थित जमीन पर लोन लिए जाने की बात लिखी थी। शकील हैदर से संपर्क करने पर वह धमकी देता था।
शैलेंद्र ने ससुर शिवराज सिंह को बताया तो वे वजीरगंज थाने गए लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शकील हैदर के खिलाफ केस नहीं लिखा था। शिवराज ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज राजकिशोर पांडेय के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर शकील हैदर, बलिराम, श्रीकिशन, शौकत, इरशाद और हिंद कंक्ररीट फर्म के निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें