फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कूड़ा उठाने के लिए अवैध वसूली करने पर तीन के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम ने की सख्ती, लायन एनवायरो ने दर्ज कराई एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कूड़ा उठाने के लिए नागरिकों से अनाधिकृत वसूली करने व कूड़ा संग्रहण करने के लिए सफाई एजेंसी लॉयन इनवायरो की ओर से तीन के खिलाफ तालकटोरा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम के सख्त रवैये के बाद की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जोन-2 तहत लेबर कॉलोनी एवं कुंअर ज्योति वार्ड में कुछ लोग बगैर निगम की अनुमति के निजी ठेले से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र कर रहे हैं। इसके एवज में जबरन पैसे वसूल रहे थे। इस पर नगर निगम की एजेंसी लायन एनवायरो ने जांच करते हुए तीन प्रमुख लोगों की पहचान की, जो अवैध रूप से यह कार्य कर रहे थे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि कोठारी बंधु क्षेत्र में निजी रूप से कूड़ा उठाने वाला शहादत हुसैन, बिस्मिल पार्क-2, बाबा की बगिया सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से कूड़ा उठाने व जबरन वसूली करने वाले  अली व उनकी पत्नी तथा सपना कॉलोनी में बिना अनुमति कूड़ा संग्रहण के लिए विमला देवी पर मुकदमा कराया गया है। लायन एनवायरो के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी अवैध गतिविधियों से अधिकृत सफाई व्यवस्था बाधित होती है तथा लोग भ्रमित होकर ठगी का शिकार भी बनते हैं। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत सफाई कर्मियों को ही कूड़ा सौंपें। अनधिकृत रूप से कूड़ा संग्रहण या जबरन वसूली करने वाले के खिलाफ टोल फ्री नंबर 1533 व लायन एनवायरो के नंबर 18002626172 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें