फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में फंसे यूपी के कौशल विकास मंत्री के भाई, बिना अनुमति होर्डिंग पर लगवाया था सीएम-पीएम का फोटो

Tue, 29 Dec 2020 03:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज में मोबाइल फोन लांचिंग के होर्डिंग में बिना अनुमति प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का फोटो लगाकर विज्ञापन करवाने पर यूपी सरकार के कौशल विकास मंत्री के भाई पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन ब्लॉक के नाम से मोबाइल फोन लांचिंग के होर्डिंग जगह-जगह लगा दिए गए थे लेकिन अभी कंपनी का कहीं अता-पता नहीं था। होर्डिंग में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के फोटो और फोन को इस तरह दर्शाया गया जैसे स्वदेशी फोन केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना है।

मोबाइल के लांचिंग का काम मंत्री के भाई ललित अग्रवाल को दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, ललित ने यूपी व उत्तराखंड में करोड़ों रुपये के होर्डिंग लगाकार प्रचार किया पर फोन बाजार में आया ही नहीं।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि कंपनी स्वदेशी फोन के नाम पर सरकार से सस्ती दर पर जमीन व सुविधाएं लेने की तैयारी कर रही थी। हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पर मामला हाईप्रोफाइल होने से कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें