फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईएमओ और स्टाफ को धमकाने वालों पर एफआईआर

Wed, 22 Nov 2023 06:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

सीएचसी बछरावां का मामला, बच्चे को जिला अस्पताल रेफर करने पर दी थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बछरावां सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात ईएमओ और स्टाफ को धमकाने के मामले में मंगलवार की देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई। एफआईआर में बच्चे के पिता और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
बछरावां सीएचसी अधीक्षक अनिल कुमार जैसल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम 5.29 बजे बछरावां कस्बे के कायस्थन टोला निवासी संतोष अपने बेटे अव्यांश (10) को दाहिने हाथ में चोट लगने पर इलाज के लिए सीएचसी की इमरजेंसी कक्ष में इलाज कराने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इमरजेंसी कक्ष में तैनात ईएमओ डॉ. गणनायक पांडेय ने चोट अधिक होने पर बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इतनी सी बात पर संतोष समेत अन्य अज्ञात लोगों ने ईएमओ के अलावा ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट कौशलेंद्र तिवारी, वार्ड ब्वाय हरीश गुप्ता, विकास वाजपेयी को जानमाल की धमकी दी थी। धमकी मिलने से ईएमओ को हार्ट अटैक पड़ गया था। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि बच्चे के पिता संतोष और अन्य लोग नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें