फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भर्ती परीक्षा की तिथि को लेकर फर्जी पोस्ट करने वाले पर एफआईआर

Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा की तिथि को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्ट अपलोड किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भर्ती बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि भर्ती बोर्ड में तैनात सोशल मीडिया सेल के इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार की तरह पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। भर्ती बोर्ड के नाम से भर्ती परीक्षा की तिथि को लेकर फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। एसीपी ने बताया कि अब फर्जी पोस्ट करने वाले के बारे में साइबर क्राइम सेल की मदद से पता लगाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा संबंधी सार्वजनिक सूचनाओं/ निर्देशों को सिर्फ वेबसाइट uppbpb.gov.in और एक्स हैंडल upprpb पर पोस्ट करता है। इससे इतर किसी भी अन्य स्रोत से प्राप्त किसी भी भ्रामक पत्र पर विश्वास न करें। उल्लेखनीय है कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा की तिथि भर्ती बोर्ड ने तीन दिसंबर को घोषित की गई थी, जो 14 एवं 15 मार्च 2025 है। यह परीक्षा कुल चार पालियों में किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें