फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्पताल संचालक, डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के कामाख्या अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही से हुई महिला की मौत के मामले में रविवार को संचालक, डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चौक निवासी श्री प्रकाश ने पत्नी मंजू गौतम (40) को पेट दर्द की शिकायत पर दो मई को कामाख्या अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने पथरी बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। आरोप है कि इलाज के नाम पर दो लाख रुपये जमा कराए गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि 15 को अस्पताल ने मंजू को स्वस्थ बताकर डिस्चार्ज कर दिया, जबकि अगले ही दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द शुरू होने पर परिजन दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें खून की उल्टी होने लगी।

डॉक्टरों ने इसे शरीर की गंदगी बाहर निकलना बताया। ऑपरेशन को लेकर सवाल करने पर डॉक्टरों ने कहा कि ऑपरेशन नहीं किया गया था, बल्कि मुंह के जरिये पथरी को निकाला गया। श्री प्रकाश का आरोप है कि गलत इलाज और दवाओं की वजह से मंजू की हालत लगातार बिगड़ती गई। उसी रात 11:30 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


श्री प्रकाश ने अस्पताल संचालक, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें